{"_id":"6af72ae8ad389240d701f1e5","slug":"fghd-grnoida-news-c-1-noi1095-4930096-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन लोन कंपनी के बैंक खाते में सेंध, 23.40 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन लोन कंपनी के बैंक खाते में सेंध, 23.40 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
ऑनलाइन लोन कंपनी के बैंक खाते में सेंध, 23.40 लाख रुपये उड़ाए
- तीन खातों में भेजी गई रकम, 98.70 लाख रुपये का एक और ट्रांजैक्शन रोकने में मिली सफलता
नोएडा की ऑनलाइन लोन कंपनी से 23.40 लाख रुपये ठगे
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन लोन देने वाली एक फिनटेक कंपनी को निशाना बनाया है। सेक्टर-69 स्थित आरएनवीपी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से 23.40 लाख रुपये उड़ा लिए गए। ठगों ने 98.70 लाख रुपये का एक और लेनदेन करने का प्रयास किया, जिसे रोक दिया गया। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी आईटूआई फंडिंग डॉट कॉम के माध्यम से ग्राहकों को ऑनलाइन लोन देती है। रिकवरी मैनेजर सचिन शर्मा ने शिकायत में बताया कि भुगतान प्रक्रिया आंतरिक सिस्टम से चलती है। साइबर अपराधियों ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर सेंधमारी की। पांच नवंबर को लक्ष्मीपुरम खाते में 19.90 लाख रुपये और फलटण खाते में 50 हजार रुपये भेजे गए। सात नवंबर को बीके इंजीनियरिंग वर्क्स के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। कुल 23.40 लाख रुपये अलग-अलग खातों में पहुंचाए गए।
जांच और आशंका : सात नवंबर को ही अवध कंस्ट्रक्शन एंड सेल्स के खाते में 98.70 लाख रुपये भेजने का प्रयास हुआ। पर यह रकम ट्रांसफर नहीं हो सकी। कंपनी को आशंका है कि अपराधियों ने उसके कंप्यूटर सिस्टम या सीआरएम प्लेटफॉर्म में सेंध लगाई। उन्होंने बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां हासिल कर लेनदेन का दुरुपयोग किया। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस उन बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों की कंपनी के सिस्टम तक पहुंच कैसे बनी। साथ ही कितने लोग इस वारदात में शामिल हैं।