फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman stabbed to resist rape

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा

Wed, 14 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed to resist rape
- फोटो : फाइल फोटो
कांधला। दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को बदनीयती से दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी सास को चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के मजरा सल्लाखेड़ी निवासी महिला मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर पर सास के साथ थी । परिजनों के अनुसार घर के बाकि सदस्य किसी कार्य के लिए गांव से बाहर गए हुए थे । सास किसी कार्य के लिए कुछ देर के लिए अपने पड़ोस में चली गई । आरोप है कि घर में महिला को अकेला पाकर दो युवक घुस गए और उन्होंने        महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इस बीच महिला की सास घर में आ गई उसने इन लोगों की  हरकत का शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोप है कि इनमें से एक युवक ने चाकू से वार करके महिला की सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के चीखने की आवाज पर गांव के लोगों के  इकट्ठा होने से दोनों आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में घटना की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
उधर, मामले में थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर    मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed