{"_id":"592481b14f1c1bbb1c535aa3","slug":"woman-asked-for-phone-number-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला से अज्ञात युवक ने फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला पंसारियान सती वाला मंदिर निवासी रीना उपाध्याय पत्नी भारत भूषण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसको धमकी देनी शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए उससे दो लाख रुपये देने के लिए कहा। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
इससे पीड़िता के परिवार में दहशत व्याप्त हो गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व में भी नगर में मांगी जा चुकी है रंगदारी
नगर में कई बार रंगदारी मांगी जा चुकी है। इससे पूर्व खेड़ी करमू निवासी एक किसान से दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद उसको सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। यही नहीं कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या की चुकी है।