फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Who were the ones firing

कौन थे गोलियां बरसाने वाले

Fri, 20 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 20 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Who were the ones firing
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। शराब पीने के दौरान हुई गोलीबारी प्रकरण में घायल सिपाही की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 24 घंटे बीतने के बावजूद हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन


कस्बा एलम में बुधवार दोपहर दो पक्षों के लोगों में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष के तीन लोगों ने फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी। घटनाक्रम पर सिपाही पवन सिंह ने देर रात थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने पड़ोसी साथी सनोज के साथ बस स्टैंड स्थित रमेश की चाय की दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर तीन युवक पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त युवक वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस आए और तमंचे से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलीबारी में सिपाही पवन सिंह, उसका साथी सनोज और चाय की दुकान पर समोसा खरीद रहा कस्बा निवासी कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा सहित अन्य फोर्स ने वारदात स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया कि घायल सिपाही पवन सिंह की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई है अभी पूरा मामला पता करने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए पुलिस ने दबिश के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया है।  उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed