{"_id":"5ff34c6e8ebc3e08bc19860d","slug":"uttar-pradesh-news-police-has-arrested-to-a-crook-after-encounter-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, 10 साल से चल रहा था वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, 10 साल से चल रहा था वांछित
Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने टॉप-10 सूची में शामिल आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि झिंझाना पुलिस गैंगस्टर एक्ट के मामले में करीब 10 वर्ष से फरार चल रहे संजीत उर्फ टीनू निवासी गांव रिठाली थाना सदर रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक को रोहतक से चोरी किया जाना बताया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बंधन बैंक के कर्मचारी से 80 हजार रुपये की लूट, वारदात के बाद लुटेरे फरार, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक, आरोपी 2011 में लूट की घटनाओं में शामिल रहा है, जिसके चलते उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें
इसके अलावा झिंझाना पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल यूनुस निवासी गांव टपराना को चेकिंग के दौरान तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी झिंझाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना झिंझाना पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/