{"_id":"6adfc782066108fa560a882f","slug":"two-missing-children-found-on-the-riverbank-after-two-and-a-half-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171045-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ढाई घंटे बाद नदी किनारे मिले लापता दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ढाई घंटे बाद नदी किनारे मिले लापता दो मासूम
विज्ञापन
घर से तीन किलोमीटर दूर हिरण्यवती नदी के किनारे पहुंच गए थेकसया। नगर पालिका के शहीद अमीय त्रिपाठी नगर से सोमवार शाम लापता हुए दो मासूम बच्चों के मिलने तक परिजन और पुलिस परेशान रहे। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोनों बच्चे घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर रामाभार पुल के पास हिरण्यवती नदी के किनारे मिले। नदी में झांक रहे बच्चों को देखकर एक ठेला दुकानदार ने उनसे पूछताछ की और उनकी तस्वीर वायरल परिजन तक सूचना पहुंचाने में मदद की। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली।
पुराना रामकोला रोड निवासी दिनेश यादव का चार वर्षीय पुत्र दर्श और पड़ोसी खुशबुद्दीन का तीन वर्षीय पुत्र आहिल सोमवार शाम करीब चार बजे घर के दरवाजे पर साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो उठे और आसपास तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी बच्चों की खोजबीन में जुट गई।
उधर, कुशीनगर से कसया की ओर आ रहे ठेला दुकानदार दुर्योधन तिवारी की नजर रामाभार पुल के पास हिरण्यवती नदी में झांक रहे दोनों बच्चों पर पड़ी। उन्होंने रुककर बच्चों से उनका नाम और घर के बारे में पूछा। बच्चों ने अपना नाम बताया। दर्श ने बताया कि उसके पिता सुई लगाते हैं लेकिन वह उनका नाम नहीं बता सका।
विज्ञापन
दुर्योधन तिवारी दोनों बच्चों को अपने साथ दीवानी न्यायालय के पास ले गए। वहां एक दुकान पर बैठाकर उनकी तस्वीर खींची और विभिन्न ग्रुपों में प्रसारित कर दी। तस्वीर सामने आने के बाद स्वजन को बच्चों के मिलने की जानकारी हुई। वे मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को घर ले गए।
इस संबंध में एसओ नित्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चे मिल गए हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी उनकी तलाश की। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे खेलते-टहलते घर से दूर निकल आए थे।