{"_id":"6adfc77255957c0f6e067b2b","slug":"railway-station-shooting-incident-grp-surrounds-and-apprehends-two-suspects-they-have-been-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171035-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन गोली कांड: जीआरपी ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन गोली कांड: जीआरपी ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, भेजे गए जेल
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर राजन शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जीआरपी ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि मुख्य आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बंटी समेत सात फरार हैं। बंटी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
जिले के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर 19 अक्तूबर 2026 की रात गोमती नगर एक्सप्रेस में चढ़ते समय राजन शर्मा पर चली गोली के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर की टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से दबोच लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने उस समय की, जब दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। अब तक मामले में सिर्फ तीन आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बंटी समेत सात आरोपी मामले में फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
जीआरपी की पूछताछ में आरोपी गोविंद चौहान (25) और राजू यादव (21) निवासी दोमाठ, थाना तरयासुजान ने माना है कि पुरानी रंजिश को लेकर ही राजन शर्मा की हत्या की नीयत से उस पर हमला किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सुरक्षित जगह जाने की कोशिश में लगे हुए थे। इसमें गोविंद चौहान के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट राजू यादव के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट (गिरोहबंद अधिनियम) जैसे गंभीर संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस मुकेश नाम के एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
19 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे राजन शर्मा अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 15114 गोमती नगर एक्सप्रेस में सफर करने के लिए तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए राजन ट्रेन के कोच की तरफ भागा, तभी पीछे से दौड़ाकर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजन की दाहिनी जांघ में पीछे से लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल राजन को तत्काल मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजन विनोद शर्मा की तहरीर पर जीआरपी थाने में हत्या की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मुख्य आरोपी समेत सात अब भी फरार
इस मामले के मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर आदर्श सिंह उर्फ बंटी पर कुशीनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा इस मामले में आरोपी इस्लाम, सोनू और आशिक के खिलाफ हत्या जैसे कई मामलों में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। वहीं जीआरपी की कई टीमें फरार चल रहे सभी सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
वर्जन
तमकुही रोड स्टेशन पर हुई जानलेवा हमले की घटना में शामिल दो और नामजद आरोपियों गोविंद चौहान और राजू यादव को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी आदर्श सिंह उर्फ बंटी समेत अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अनुज सिंह, थानाध्यक्ष जीआरपी, गोरखपुर