{"_id":"06d52713f9881328fc17acbc5354b884","slug":"upendra-revelations-of-murder-and-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र हत्याकांड के खुलासे को किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपेंद्र हत्याकांड के खुलासे को किया हंगामा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। उपेंद्र हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को उपेंद्र के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने एसपी आवास पर हंगामा किया। बाद में एसपी ने परिजनों से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
झिंझाना क्षेत्र के नयागांव निवासी पेस्टीसाइड विक्रेता उपेंद्र पुत्र इंद्रपाल की 26 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाया था और खुलासा नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी, जिसके चलते 29 अक्तूबर को ग्रामीणों ने चुनाव का भी बहिष्कार किया, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सही है।
शनिवार को मृतक उपेंद्र के परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण एसपी आवास पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। बाद में एसपी परिजनों से मिले और उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान देशपाल राणा, बिजेंद्र मलिक, जयदेव मलिक, मनोज कुमार, इंद्र पाल, सोमपाल, सतेंद्र सिंह आदि रहे।