{"_id":"6af463fe56c5a1531c003ccc","slug":"fdgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111706-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में घुसकर मां बेटे के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में घुसकर मां बेटे के साथ मारपीट
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के मधुसूदन फ्लैटों में बच्चों और उनके परिजनों से मारपीट हुई। पुलिस की कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। दीपक वत्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उनके बेटे केशव को छत पर पर्व ने पीटा। पर्व की माता प्रियंका से शिकायत करने पर उन्होंने धमकी दी। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की और बाद में फैसला करने का दबाव बनाया। बाद में प्रियंका, लविस, मानिक और पर्व ने घर में घुसकर सर्वेश शर्मा व केशव को पीटा। मारपीट में पीड़ित घायल हो गए और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
0 / 25,000
विज्ञापन
0 / 25,000