फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two crooks arrested for looting

लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested for looting
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। झिंझाना क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे स्थित ढाबे पर हुई लूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात झिंझाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी बिडौली सादान मोड पर दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका, तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिलशाद निवासी गांव भूरा, अलीशान निवासी तितरवाड़ा कैराना के रूप में हुई। दोनों से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने ढाबे पर हुई लूट की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दोनों बदमाशों के बारे में खुलासा किया। एसपी विजय भूषण ने बताया कि 11 अप्रैल की रात करीब सवा बजे मेरठ करनाल हाईवे स्थित पंजाब हिमाचल ढाबे पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला बोल दिया था। ढाबे से करीब एक लाख नगद और छह मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अपने साथियों इरफान निवासी भूरा, लाला, रिजवान निवासी तितरवाड़ा समेत चार अन्य साथियों के साथ ढाबे पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इनमें से दिलशाद के हिस्से में लूट के पांच हजार आए थे। जिसमें तीन हजार पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed