फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck and tractor - trolley farmer injured in collision

ट्रक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में किसान घायल

Mon, 26 Oct 2015 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 26 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड पर धान लेकर जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सड़क पर धान बिखर गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बाबरी निवासी ईसम सिंह और जयभगवान पुत्र रामपाल ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लेकर करनाल जा रहे थे। जब वह कैराना रोड पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सड़क पर धान फैल गया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहा ईसम भी सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईसम को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आरोपी ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।


पुलिसकर्मियों से हुई झड़प : शामली। लिलौन के किसान की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस ने किसान को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत हिरासत में लिया। बाद में  ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और  उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed