फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tractor chalak se loot

बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से 25 हजार लूटे

Fri, 19 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली/बाबरी। यमुनानगर पॉपुलर लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को की गई, पुलिस जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 नूरहसन ने योगेंद्र निवासी बंतीखेड़ा के यहां से पॉपुलर खरीद रखे हैं और उनको कटवा रहा है। बृहस्पतिवार को साजिद निवासी भैंसानी इस्लामपुर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर पॉपुलर को यमुनानगर में बेचकर आया था। 
विज्ञापन

उसने रकम के 25 हजार रुपये लेबर को दे दिए थे, और पच्चीस हजार रुपये उसके पास थे। शाम को वह दोबारा पॉपुलर लेकर यमुनानगर जा रहा था। बताया  जाता है कि जैसे ही वह कैडी-बनत मार्ग पर पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव के बाग के पास     पहुंचा तो उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार चार बदमाश आए और उन्होंने तमंचों के बल  पर आतंकित करते हुए उसको रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने साजिद को डराते धमकाते हुए उसके पास से हथियारों के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
उधर, आए दिन होने वाली लूटपाट की घटनाओं से लोगों में दहशत है, उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed