फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To recognize the killing of the two brothers

पहचान लेने पर की दो भाइयों की हत्या

Sun, 15 Nov 2015 01:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
To recognize the killing of the two brothers
शामली। कांधला में पूर्वी यमुना नहर पर दो सगे भाइयों की हत्या लूट कर रहे बदमाशों को पहचानने पर की। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार है। एसपी ने प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


गत छह नवंबर को कांधला में पूर्वी यमुना नहर पर गांव रसुलपुर गुजरान के दो सगे भाई महावीर और प्रवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तीन टीमें हत्याकांड के खुलासे में लगाई।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने प्रेसवार्ता में बताया शुक्रवार में कांधला पुलिस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुढ़ाना तिराहे से एक युवक को दबोचा।  पकड़े युवक कांधला क्षेत्र के गांव जसाला निवासी राहुल पुत्र मानसिंह की निशानदेही पर एक तमंचा, एक खोखा, लूटा हुआ हैंड बैग बरामद हुआ। एसपी ने बताया राहुल और उसके साथी ने हत्या से पूर्व ही कई अन्य लोगों के साथ लूटपाट की थी। इस दौरान ही लूटा गया हैंड बैग पुलिस ने बरामद दिखाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया लूटपाट की घटना पूजा तोमर पुत्र नरेश पाल गांव रूस्तमपुर बावली और विरेंद्र कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी खानपुर जिला मेरठ के साथ हुई थी। इस संबंध में कांधला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।


प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया पकड़े गए बदमाश राहुल के खिलाफ लूट और राहजनी की कई मामले दर्ज है। उसके साथी सोनू पर भी लूट और हत्या के 14 केस दर्ज हैं। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि उसके साथी सोनू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed