फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thugs drop off from police station

ठगी के आरोपियों को थाने से छोड़ा

Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thugs drop off from police station
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में ऋण के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़े जाने पर पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला सरावज्ञान माजरा में कुछ लोगों ने एक फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खोला था। क्षेत्र के लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ऋण देने के नाम पर शाखा के कर्मचारियों ने उनसे हजारों रुपये ठग लिए। जब रुपये मांगे गए तो उन्होंने नहीं लौटाए। पीड़ित तनवीर, तनु, प्रवीन, शाहिदा, कय्यूम, रसीदा आदि ने जब कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत की। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने पर ले आई। आरोप है कि बाद में आरोपियों को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने परिसर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें थाने से फटकार कर भगा दिया। चेतावनी दी है कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नही की गई तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इस शाखा के कर्मचारियों ने थाने में भी तहरीर देकर कस्बे के कई लोगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों ने ऋण लेने के लिए इस संस्था में अपना पैसा जमा किया था, जो नहीं मिल पाने पर बखेड़ा खड़ा हुआ। मामले की जांच की गई। इसके बाद कर्मचारी को छोड़ा गया। संस्था के अधिकारियों ने जिनका ऋण नहीं पास हो पाया है, उनका पैसा लौटाने का वायदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर लिया आठ लाख का ऋण कैराना। किसान की भूमि के फर्जी दस्तावेजों पर बैंक द्वारा आठ लाख रुपये से अधिक ऋण स्वीकृत कर दिया गया। फर्जीवाडे की जानकारी किसान को तब हुई, जब वह कैराना तहसील में खतौनी की नकल निकलवाने पहुंचा। ग्राम रामडा निवासी सुरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड से कैनरा बैंक शाखा कैराना से 1,33,000 रुपये का ऋण ले रखा है, जिसकी अदायगी इसी माह अप्रैल में कर दी गई। इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़वाने के लिए कैराना तहसील से खतौनी की नकल लेने गया। नकल प्राप्त होने पर उसे पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी भूमि के फर्जी दस्तावेज लगाकर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा लिलौन से करीब आठ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया है, जबकि उसने बैंक शाखा से ऋण लेने के लिए कोई आवेदन ही नहीं किया। इसके बाद सुरेंद्र ने बैंक शाखा में पहुंचकर ऋण के संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी ली, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज लगाकर ऋण स्वीकृत कराया गया है, जिसमें बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
धोखाधड़ी कर किसान से हड़पे 17600 रुपये कैराना। गांव बराला निवासी किसान को लॉटरी लगने का झांसा देकर एक युवक ने 17600 रुपये ठग लिए। पीड़ित किसान ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला निवासी गय्यूर ने तहरीर देकर बताया कि कई दिन पूर्व उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम संदीप कुमार बताया और कहा कि तुम्हारी लॉटरी लगी है, जिसमें तुम्हें करीब 50 हजार रुपये का गिफ्ट मिलना है। इसके लिए फाइल खर्च के रूप में गय्यूर से 17600 रुपये की मांग की गई और एक बैंक खाता बताकर उसमें रकम डलवा ली। इसके बाद भी जब गय्यूर को कोई गिफ्ट नहीं मिला, तो उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। गय्यूर ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कैराना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed