{"_id":"22059a19ca1422e612528542d60406d2","slug":"three-students-caught-with-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे सहित तीन छात्रों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे सहित तीन छात्रों को पकड़ा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड स्थित स्कूल के छात्रों के बीच हुई कहासुनी का मामला सड़क पर पहुंच गया। उस समय मामला शांत हुआ, तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के छात्र पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। पुलिस ने हमला करने वाले तीन छात्रों तमंचे सहित हिरासत में ले लिया।
बुधवार को कस्बे के डीसेंट पब्लिक स्कूल में बोबी और रजत पानी पीने गए थे। इस दौरान अक्षय भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर बोबी की अक्षय से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की एक दूसरे गाली गलौज भी हुई। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों घर चले गए।
आरोप है कि अक्षय पक्ष अपने अन्य साथियों के साथ बोबी के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस बीच अक्षय ने तमंचा निकालकर फायर भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्षय, शिवम, विनीत निवासी हथछोया को पकड़ लिया। छात्रों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरबीसिंह ने बताया कि डीसेंट स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं, कालेज के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि छात्रों के गुटों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ है। बुधवार को भी झगड़े की सूचना है, लेकिन यह झगड़ा स्कूल के बाहर हुआ। इससे कॉलेज प्रबंधन का कोई लेना देना नहीं है।