{"_id":"5a638a044f1c1b6e268b55fd","slug":"three-infamous-muscles-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में मुकीम काला समेत तीन कुख्यातों की हुई पेशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में मुकीम काला समेत तीन कुख्यातों की हुई पेशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कैराना कोर्ट में मुकीम काला को पेशी पर ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में हरियाणा पुलिस ने मुकीम काला समेत तीन कुख्यात बदमाशों की कैराना की अदालत में पेेश किया। तीनों पर कैराना, शामली, गढ़ीपुख्ता थाने पर लूट, हत्या, रंगदारी व डकैती के संगीन अपराध दर्ज हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अदालत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को हरियाणा की जगादरी जेल में बंद दो लाख के इनामी कुख्यात मुकीम उर्फ काला निवासी जहानपुरा थाना कैराना, मेहताब उर्फ काना, निवासी ग्राम बलवा थाना कोतवाली शामली, सादर तीतरो, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर को हरियाणा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदी रक्षकों की गाड़ी में कैराना स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में पेशी पर लाया। सुबह से ही कुख्यात मुकीम काला और उसके गिरोह के शातिर गुर्गों के कैराना में पेशी पर आने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने अदालत परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
तीनों ही कुख्यातों पर कैराना व शामली कोतवाली कोतवाली में छह-छह तथा गढ़ीपुख्ता थाने में एक आपराधिक मामले में पेशी की गई। कुख्यातों पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी आदि संगीन अपराध दर्ज हैं। 12 से अधिक दर्ज मामलों में दोनों की पेशी के दौरान अदालतों मेंकरीब आधे घंटे का समय लगा। कुख्यातों की पेशी के दौरान हरियाणा पुलिस कोर्ट के अंदर किसी को भी नहीं जाने दे रही थी। उधर, कई महीने बाद कोर्ट में कुख्यातों के पेशी पर आने के चलते कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन भी वहां आए थे। हालांकि पुलिस ने तीनों कुख्यातों से किसी की बातचीत नहीं होने दी। बाद में सुरक्षा के बीच हरियाणा पुलिस कुख्यातों को पेश कर लौट गई। कुख्यातोें की अगली पेशी अगले माह तीन फरवरी को होगी।
विज्ञापन
...और जब खिलखिलाता रहा मुकीम काला
पिछले दिनों मुठभेड़ के दौरान कुख्यात मुकीम उर्फ काला के छोटे भाई वसीम काला तथा गिरोह के शॉर्प शूटर साबिर जंधेड़ी के एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था। इसके बाद से मुकीम काला खुद भी अपने एनकाउंटर किए जाने के खतरे में खौफ में रहने लगा था। सूत्र बताते हैं कि काला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में एनकाउंटर का खतरा जताते हुए बेड़ियां डाले जाने का आग्रह किया था। शनिवार को जिस समय मुकीम काला कैराना में कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा, तो गाड़ी के अंदर उसके चेहरे पर मुस्कराहट देखी गई। जब तक वह गाड़ी में रहा, खिलखिलाता रहा। हालांकि, गाड़ी से बाहर पेशी पर ले जाते समय मुकीम काला, उसके साथी मेहताब काना व सादर तीनों के ही चेहरों पर एक खौफ का छाया देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन