फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   threat to murder

फैसला न करने पर हत्या की धमकी

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
threat to murder
शामली में एसपी आफिस में पहुंचे नाई नंगला के घायल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में एक साल पूर्व हुए जानलेवा हमले में फरार चल रहे तीन हमलावर फैसला न करने पर बेटा और बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


शकूर पुत्र रफीक निवासी गांव नाई नगला ने बताया कि छह अक्टूबर 2015 को उसका लड़का आसिफ ट्यूूशन पढ़ने जा रहा था। चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तेहमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उसका दूसरा लड़का शहजाद और लड़की गंगोह में पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फरार आरोपी फैसला न करने पर उनकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। झिंझाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और आरोपी उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की फिराक में हैं। यही नहीं आरोपियों ने 15 सितंबर को उसके पुत्री पर गोली चला दी थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो वह पलायन को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed