फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft by three stores in Indian Nkb

हिंड में तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी

Mon, 18 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। तीन दुकानों में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई  की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हिंड में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर उस्मानपुर-बाबरी तिराहे पर हरड़ फतेहपुर निवासी नेत्रपाल की हलवाई की दुकान, कुलदीप कुमार की स्पेयर पार्ट्स की दुकानें हैं। वहीं, हिंड निवासी सोमपाल की टायर रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार सुबह दुकानें खोली गईं, तो चोरी का पता चला।


पीड़ित दुकानदार नेत्रपाल ने बताया कि उसकी दुकान से इनवर्टर बैट्री, दो सिलेंडर के साथ चीनी, बेसन आदि लगभग 50 हजार का सामान चोरी हो गया। कुलदीप की दुकान से मोबिल आयल के डिब्बे तथा स्पेयर पार्ट्स का लगभग 30 हजार का सामान चोरी हुआ है। सोमपाल ने बताया कि उसकी दुकान से छह हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना देने पर थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed