{"_id":"56f03db94f1c1b9718f14d57","slug":"the-young-man-tried-to-burn-alive-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में आबादी के बीच लगी बैटरी बनाने की फैक्ट्री को बंद कराने की शिकायत पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवक पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पंजाबी कालोनी में आबादी के बीच में चल रही बैटरी बनाने की फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर प्रेमचंद ने आला अधिकारियों से शिकायत कर रखी थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
सोमवार को प्रेमचंद पक्ष से संजय बाइक लेकर आ रहा था, जहां उसकी किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के विजय से कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान संजय पर केरोसिन छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और संजय व विजय को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आदर्श मंडी एसओ एमपी सिंह ने बताया कि संजय व विजय के बीच फैक्ट्री को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों भिड़ पड़े। पुलिस के मुताबिक संजय ने खुद केरोसिन छिड़कर कर आग लगाने की कोशिश की है। फिर भी इस मामले की तहकीकात के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।