{"_id":"6e3b74411e52a09446f2bf8a06a2d80d","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। ग्राम गढ़ी अब्दुल्ला खां (कच्ची गढ़ी) में युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव के ही एक परिवार पर युवक की हत्या करने का शक जताया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
सोमवार करीब सात बजे कच्ची गढ़ी गांव निवासी अफजत उर्फ अमजत (21) पुत्र महमूद का शव ईदगाह के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव पेड़ से उतरवाने पर पुलिस जांच में जुट गई।
उधर, अमजत के परिजनों का कहना था कि अमजत का गांव की ही एक युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि एक दिन पूर्व ही युवती के परिजनों ने अमजत को गोली मारने की धमकी दी थी। युवती के परिवार के चार लोगों पर शक जताते हुए अमजत की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। शव पोस्टमार्टम को भेजने का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। बाद में थानाध्यक्ष अमरदीप लाल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। अमजत का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।