फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The woman died burnt in Delhi

झुलसी महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा

Sun, 14 Feb 2016 12:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 14 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The woman died burnt in Delhi
शामली। झुलसी विवाहिता की शनिवार की सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाभवन लाए गए शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी ऊषा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व जलालाबाद क्षेत्र के गांव सोहजनी निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। आरोप था कि ससुराली विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि चार अक्तूबर को ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रैफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में विवाहिता के पिता राजकुमार ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी ससुर चमन सिंह, पति शिवकुमार, सास यशोदा और देवर छोटू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि नामजद ननद अंजलि और ननदोई सोनू सलारपुर फरार चल रहे हैं। शनिवार को ऊषा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। ऊषा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में परिजन ऊषा के शव को लेकर लपराना पहुंचे। सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालाबाद चौंकी इंचार्ज अख्तर अली का कहना है कि परिजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में धारा बढ़ाई जाएगी। फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed