फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides went into sticks

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Wed, 16 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 16 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The two sides went into sticks
Fight
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में बाइक की साइड लगने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक    पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर गढ़ीपुख्ता   कस्बे के मोहल्ला बिलोचियान निवासी अनीस, आदिल और मोइन बाइक से कस्बे के बाजार में जा रहे थे। मोहल्ला कश्यपपुरी के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक को बाइक की साइड लग गई। आरोप है कि युवक के साथ खड़े शाहिद, सलमान और अन्य युवकों ने तीनों बाइक सवारों के साथ गाली गलौज कर दी। 
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में मारपीट   हो गई। जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से अनीस, आदिल और मोइन तथा दूसरे   पक्ष से भी एक युवक घायल हो गया। इसके बाद घायल युवकों को साथ लेकर मोहल्ला बिलोचियान के लोग गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

कैराना। घर में घुसकर महिला पर हमला कर जेवर तथा नकदी लूटने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। मामले में एसपी ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


ग्राम भूरा निवासी दिन्ना ने पुलिस अधीक्षक शामली को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गांव का ही दूसरा पक्ष उसके परिवार से रंजिश रखता है। शनिवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला करके उसकी पत्नी सिन्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब उसका भाई जाजा कोतवाली में शिकायत करने गया, तो पुलिस ने उसे वहीं बैठा लिया तथा कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed