फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides clashed over something minor in the village Naujli

नौजली गांव में मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष

Sat, 24 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The two sides clashed over something minor in the village Naujli
Fight
थानाभवन। खुले में शौच मुक्त अभियान के अंतर्गत घर में शौचालय बनाने को लेकर ग्राम नौजली में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव नौजली निवासी दर्शन पुत्र कलीराम घर में शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसी बीच उसके पड़ोसी टीनू पुत्र कर्म सिंह से उसका विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जिस पर पुलिस ने पुलिस ने दर्शन, आशु, टीनू, शिवकुमार को हिरासत में ले   लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन


 थाने में भी दोनों पक्षों में फैसले की बात चली, लेकिन मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दर्शन, उसके साले आशु और दूसरे पक्ष   के टीनू को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़ित दर्शन का आरोप था कि टीनू व उसके अन्य भाईयों ने उसके घर  में बन रहे शौचालय में तोड़फोड़ करने के साथ उसके परिवार के साथ मारपीट की। इसके बावजूद पुलिस दोनों को जेल भेज रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करा कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed