फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides clash in tamper resistance

छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांधला। हैंडपंप पर पानी भरने गई युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा में सोमवार दोपहर एक युवती घर के पास हैंडपंप से पानी भरने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके गाली गलौज और हाथापाई कर दी। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तथा दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


युवती पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कांधला थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट और हंगामा करने वालों को पुलिस ने हड़काकर शांत किया। युवती पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी थाने में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed