{"_id":"6adf8ae14abfcc0ec1002c1b","slug":"mother-and-sons-beaten-fir-registered-against-six-people-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1099702-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मां और पुत्रों को पीटा, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मां और पुत्रों को पीटा, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ब्रह्मपुर जट गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवकों के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला और उसके दोनों बेटे घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुर जट गांव निवासी सुनीता ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे बेटा अनिकेत गांव में गेहूं पिसवाने गया था। लौटते समय घर से कुछ दूरी पर गांव निवासी सौरव ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर सौरव ने गौरव और मोहित, वंश, राज, रंजिता और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया था।
आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और हथियारों से अनिकेत के साथ मारपीट की थी। शोर सुनकर अनिकेत का छोटा भाई प्रभात और उसकी मां सुनीता मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी आ गए थे।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, घर में घुसकर सौरव ने सुनीता के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया था जिससे वह लहूलुहान हो गई थी। मारपीट में उनके दोनों बेटों को भी चोटें आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी है। कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी ने बताया कि आरोपी सौरव, गौरव, वंश, राज और रंजीता निवासी ब्रह्मपुर जट्ट मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो युवकों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को मिली तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि नाबालिग पुत्री 22 अक्तूबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। देर रात तक भी पुत्री नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। छानबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव व आसपास के ही दो युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। कार्यकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी ओशिन जोशी ने बताया कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास कर नाबालिग को सकुशल ढूंढा जा रहा है। संवाद