{"_id":"57000f4a4f1c1bdc78f0035f","slug":"the-two-sides-clash-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पैसों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दोनों ओर से धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं से सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी सोनू दूध बेचने का काम करता है। आरोप है कि गांव के ही सुशील के पास उसके दूध के सौ रुपये बकाया थे। जबकि सुशील का आरोप है कि दूध के पैसे दे दिए गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार शाम कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष से सुशील, सुन्नी लाल, बालेराम, विशाल व कृष्णा तथा दूसरे पक्ष से समंदर पाल, कुसुम देवी व सोनू घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों पक्ष घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे। जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है।
अस्पताल में कर दिया हंगामा
जिस समय दोनों पक्षों के घायल अस्पताल में पहुंचे। वहीं पर सोनू ने दूसरे पक्ष के सुशील के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी और लाठी उठाकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड ने बीच बचाव किया, तो सोनू ने उसके साथ भी अभद्रता कर दी। जिससे हंगामा हो गया। बाद में कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया।