फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two lives of dumper mowed

डंपर ने रौंद दी दो जिंदगियां

Fri, 20 Nov 2015 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 20 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The two lives of dumper mowed
झिंझाना। झिंझाना-कैराना मार्ग पर गांव जमालपुर के निकट रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार दो  युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शव बुरी तरह कुचले गए, जिस कारण उनकी शिनाख्त भी करीब दो घंटे बाद हो सकी। पुलिस ने मृतकों के अवशेष सड़क से खुरचकर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झिंझाना-कैराना मार्ग पर गांव जमालपुर के निकट झिंझाना से कैराना जा रहे रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक डंपर के नीचे आकर बुरी तरह कुचले गए। इस दर्दनाक हादसे को देख राहगीर भी सन्न रह गए और वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


 भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आनन-फानन में सड़क पर चिपके अवशेषों को पॉलीथिन में भरकर व शवों को उठाकर गाड़ी में डाला। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने रेत के डंफर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवकों की शिनाख्त के लिए काफी समय लगा। बाद में उनके मोबाइल की आईडी से उनकी शिनाख्त 22 वर्षीय दीपक गागौर व 21 वर्षीय मोनू निवासी ऊन के रूप में हुई। दोनों ऊन बाईपास पर बाइक ठीक करने का काम करते थे, जो कैराना किसी काम से जा रहे थे। पुलिस ने शामली जाकर शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। देर शाम तक कोई मुुकदमा थाना झिंझाना में दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed