फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The twine thrown on the woman's face

महिला के चेहरे पर फेंका सुतली बम

Sat, 13 May 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
The twine thrown on the woman's face
क्राइम
कैराना। घर में बैठी महिला को कुछ युवकों ने पीटा और उसके चेहरे पर सुतली बम फेंक दिया। जिसमें महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम सात बजे मोहल्ला आलकलां निवासी एक महिला अपने घर में अकेली बैठी हुई थी। इसी बीच मोहल्ले के ही पांच युवक उसके घर में घुस आए और महिला को जाति सूचक शब्द बोलते हुए गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात घुसों से पीटा। एक हमलावर ने सुतली बम जला कर महिला के चेहरे पर फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया।
हमलावरों से बचने के लिए महिला दूसरे कमरे की ओर भागी तो एक हमलावर महिला के पीछे कमरे में घुस गया और अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। 

उसकी चीख पुकार सुनकर महिला का पति और मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed