रिपोर्ट दर्ज कराने पर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम अलीपुर निवासी ऋषिपाल कैराना पशु चिकित्सालय में कर्मचारी के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह आठ बजे ऋषिपाल बाइक पर कैराना पशु चिकित्सालय आ रहा था। अलीपुर व घिस्सुगढ़ के बीच नौ लोगों ने ऋषिपाल को गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक रुकवा ली। उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
एक हमलावर ने ऋषिपाल के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की। उसने चाकू हाथ से पकड़ लिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए ऋषिपाल के गले से सोने की चेन व जेब से 2200 रुपये लूट लिए।
ऋषिपाल द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और फरार हो गए। बाद में पीड़ित ऋषिपाल ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पांच नामजद सहित नौ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तीन दिन पूर्व 13 मई की रात नौ बजे ऋषिपाल के चचेरे भाई इंद्राज के उपलों के दो बिटोड़ों में आग लगा दी गई थी।
जिसमें इंद्राज की तहरीर पर तीन सगे भाईयों तासीम, सत्तार व तसलीम निवासी अलीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी की रंजिश में यह हमला हो सकता है। फिलहाल उक्त तीनों के अलावा तौफिक व बिल्ला तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।