फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The remains of animals found in closed houses

बंद अहातों में मिले पशुओं के अवशेष, अफसर भड़के

Sat, 15 Dec 2018 12:09 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 15 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
The remains of animals found in closed houses
कैराना में छापेमारी करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में बुलंदशहर घटना के बाद पशु कटान को लेकर शासन की सख्ती के चलते डीएम और एसपी ने भारी फोर्स के साथ कैराना कस्बे में छापेमारी की। जिसमें अवैध कटान की पोल खुल गई। जहांनपुरा रोड स्थित मोहल्ला छड़ियान में तीन जगह बड़ी संख्या में पशुओं के अवशेष मिले। जिन्हें देख अफसर भड़क गए। एसपी ने प्रथम दृष्टया में अवैध कटान मानते हुए चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है। तीनों स्थान के भूमि मालिकों का पता कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कैराना पहुंचे। सबसे पहले दोनों अधिकारियों ने नगर के कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लांट में घूमकर निरीक्षण किया। बताया गया कि शुक्रवार को प्लांट बंद रहता है। दोनों अधिकारियों ने प्लांट में नियुक्त पशु चिकित्सक तथा संचालक तनवीर उर्फ फाजिल कुरैशी से पूछताछ की। बताया कि प्लांट में 600 पशुओं का प्रतिदिन मानक के अनुसार वध किया जाता है। फैक्ट्री में स्थापित ट्रीट प्लांट में जाकर उसकी जानकारी ली, जहां से दुर्गंध आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली गई।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने कांधला रोड स्थित मीट प्लांट का निरीक्षण किया। जहां पशुओं के कटान की संख्या, अवशेष निस्तारण और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा अधिकारियों की टीम ने जहांनपुरा रोड स्थित मोहल्ला छड़ियान में बंद पडे़ स्लाटर हाउस के पास जाकर वहा बंद तीन घेरों के बारे में भी जानकारी ली। लोगों की शिकायत पर मोहल्ले में तीन स्थानों पर बने बडेे़ घेरों में छापेमारी की। एसपी के अनुसार मोहल्ला छड़ियान के बंद तीनों अहातों में भारी संख्या में पशुओं का मीट और अन्य अवशेष मिले। जिससे लग रहा है कि यहां अवैध कटान होता है। एसपी ने बताया कि ये एक गंभीर मामला है। जिससे यहां के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की लापरवाही प्रतीत होती है। इस पर इनाम गेट चौकी प्रभारी बाबूराम सिंह और चौकी के हैड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह को तत्काल प्रभावी से निलंबित कर दिया गया है। वहीं डीएम ने हल्का लेखपाल को भी तलब कर जवाब तलब किया है। मौके पर एसडीएम डॉ. अमितपाल शर्मा, तहसीलदार रनबीर सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर भगवत सिंह सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों ने ये दिए निर्देश
प्रतिबंधित पशुओं, गोवंश, ऊंट का कटान न हो।
मीट केवल लाइसेंस धारी विक्रेताओं को सप्लाई हो।
निर्धारित संख्या से ज्यादा पशु नहीं कटने चाहिए ।
प्लांट में सफाई हो, अवशेष बाहर खुले में ना डालें।
प्लांट में दुर्गंध नहीं होनी चाहिए ।
सीसीटीवी कैमरे चालू होने चाहिए।  




पक्षी मंडराते देख डीएम ने अधिनस्थों को दिखाया आइना
छापेमारी स्थल पर डीएम ने देखा कि पक्षियों का जमावड़ा लगा है।  उन्होंने अधिनस्थों का ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि मौके के हालात देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में कितने बडे़े पैमाने पर कटान किया जाता है। डीएम की नाराजगी भांप वहां मौजूद तहसील और पुलिस महकमे के अफसर भी सकपका गए।



जिन बंद पड़े घेरों के अंदर पशुओं के अवशेष मिले हैं, उनके बारे में लोगों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा पशुओं के अवशेष निस्तारण के 2019 तक के लाइसेंस हैं। उसी लाइसेंस से ये लोग इसे संचालित कर रहे हैं, जांच पड़ताल की जा रही है। - भगवत सिंह कैराना  कोतवाली प्रभारी।  




कोट
प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए चौकी इंचार्ज और हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। कटान कराने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने को कहा गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। पता किया जाएगा कि इसमें और कोई पुलिस कर्मी तो संलिप्त नहीं है। - अजय कुमार, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed