फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The rape drug Sungakr

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप

Fri, 29 Jan 2016 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कांधला । क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष दबंग हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी के चलते उन्हें गांव से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गयी थी। किशोरी की मां के अनुसार उसकी बेटी खेत से अकेले ही घर लौट रही थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसको तलाश किया गया। तब जाकर उसकी बेटी गांव के बाहर खेत में बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद गांव के ही चिकित्सक से उसका उपचार कराया।
विज्ञापन


 होश आने पर उसने आपबीती सुनाई और कहा कि गांव के ही तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि जब आरोपी युवकों के घर पर इसकी शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट पर उतर आए। मामले में सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यदि पीड़िता तहरीर देती है, तो गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed