{"_id":"58640c2a4f1c1b445ceeb959","slug":"the-pretext-of-marriage-including-sexual-abuse-complaints-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र की महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां शिकायत पत्र देकर महिला ने बताया कि चार साल पूर्व उसके पति का इंतकाल हो चुका है। उसके कुछ समय बाद कैराना में ही कपड़ा व्यापारी के यहां उसकी मुलाकात झिंझाना क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर निवासी युवक से हुई। युवक ने उससे दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। करीब तीन साल तक उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने शादी कर ली।
इसकी जानकारी होने पर उसने आरोपी युवक और उसके परिजनों से शिकायत की, तो उन्होंने भला बुरा कहकर भगा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इस बारे में झिंझाना थाने पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने युवक के परिवार के दो लोगों को पकड़ा, लेकिन पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।