फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police cordon woman

युवती के लिए थाना घेरा

Tue, 09 Feb 2016 01:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 09 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
The police cordon woman
कांधला। एक सप्ताह पूर्व अगवा की गई युवती की बरामदगी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कांधला थाने पर हंगामा-प्रदर्शन किया। सीओे कैराना ने थाने पहुंचकर युवती को शीघ्र बरामद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री को गांव का ही अधेड़ राज सिंह अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मामले को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी युवती बरामद नहीं हो पाई।
विज्ञापन


 इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को पीड़ित पक्ष पिता के साथ थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से मुलाकात की। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी के परिजन उसे और उसके परिवार को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाने में हंगामे की सूचना पर सीओ कैराना एनपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराते हुए युवती को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि युवती को बरामद करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं,  जल्द ही युवती बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed