फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder of a woman due to unethical relations

अनैतिक संबंधों के चलते महिला की हत्या

Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
The murder of a woman due to unethical relations
कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ाकुरतान में मृतक महिला को देखते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में पड़ोसी युवक से अनैतिक संबंधों का पता लगने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम उसके पति और भाई ने ही दिया। महिला का शव पड़ोसी युवक के मकान में फेंककर उसी को फंसाने की साजिश रची गई। पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ कर महिला के पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ाकुरतान निवासी अनीस की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व गांव गढ़ीदौलत निवासी मोमीना के साथ हुई थी। शादी के बाद मोमीना ने तीन बच्चों को जन्म दिया। मंगलवार की सुबह महिला के पति अनीस ने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी मोमीना (32) रात में लापता हो गई है, उसे किसी अनहोनीे का भय है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने पाया कि पड़ोसी युवक के मकान में बने भूसे के कमरे में मोमीना का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति अनीस को बुलाया। फिर महिला के भाई बासिद को शक के आधार पर बुलाया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोमीना के पड़ोसी युवक से अनैतिक संबंध थे। इसको लेकर मोमीना और अनीस के बीच विवाद रहता था। महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं मानी।
विज्ञापन
सोमवार रात भी महिला पड़ोसी युवक से मिलने के लिए पहुंच गई, इसकी जानकारी पति अनीस को लगी, तो उसने महिला के भाई बाशिद को बुला लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनीस और बासिद ने मोमीना को समझाने का प्रयास किया, जब वह नहीं मानी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी अनीस और बासिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी पर लगाना चाहते थे हत्या का आरोप महिला मोमीना का शव पड़ोसी युवक के मकान में पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनीस और बासिद ने महिला की हत्या करने के बाद उसका आरोप पड़ोसी युवक पर लगाने की साजिश रची। इसी के चलते महिला का शव पड़ोसी युवक के मकान में ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed