{"_id":"e6f24a083ea6b157a3ebdb54226c1cfa","slug":"the-loot-in-haryana-shamli-sold-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में की लूट, शामली में बेचा माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में की लूट, शामली में बेचा माल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुकीम गैंग से लूट व डकैती का माल खरीदने वालों की तलाश में पानीपत सीआईए ने जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। पानीपत पुलिस ने मुकीम गैंग के पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद शहर के एक सर्राफा व्यापारी को हिरासत में लिया है। जिसने पांच छह ओर लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। अब पानीपत पुलिस इन लोगों की तलाश में लग गई है।
पिछले दिनों हरियाणा में मुकीम गैंग के मेहताब व सादिर को पकड़ा गया था। दोनों बदमाशों ने पानीपत व आसपास के क्षेत्र में लूट व डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि लूट व डकैती का माल उन्होंने शामली में बेचा है। इन बदमाशों से पूछताछ के बाद गत रात पानीपत सीआईए की टीम शामली पहुंची। यहां उन्होंने मोहल्ला धर्मपुरा से एक सर्राफा व्यापारी को उठाया और पुलिस ने कोतवाली लाकर पूछताछ की।
हरियाणा की पानीपत सीआईए के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ के बाद एक व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जिसने चार पांच लोगों के और नाम बताए हैं, जो मुकीम गैंग से लूट का माल खरीदते थे। अब इन लोगों की तलाश की जा रही है।