फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Kairana exterminating terrorists arrested

आतंकियों को भगाने वाला कैराना से गिरफ्तार  

Mon, 28 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Kairana exterminating terrorists arrested
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नाभा जेल पर हमला कर एक आतंकी समेत छह कैदियों को भगाने वालों में से एक आरोपी को हरियाणा से कैराना में घुसते धर दबोचा। कैराना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर फार्च्यूनर से कूदकर भागने के बाद पीछा करके पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया। फार्च्यूनर से एक एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पकडे़ गए युवक का नाम पलविंदर उर्फ पिंदा बताया गया है। आईजी मेरठ जोन अजय आनंद ने नाभा जेल पर हमला करने वालों में परमिंदर के शामिल होने की पुष्टि की है। आईजी ने बताया कि आतंकी समेत सभी कैदी इस गाड़ी में फरार हुए थे।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कैराना कोतवाली पुलिस थाने के पास ही वाहन चेकिंग करा रही थी। इसी दौरान पानीपत की ओर से आ रही एचआर 20 एडी 7659 नंबर की फार्च्यूनर को रोकने का इशारा किया गया। युवक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज कर दी। आगे ट्रैफिक जाम होने के कारण वह कलस्यान चौपाल के पास वाली गली के पास कार से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक बाजार पार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोच लिया और कैराना कोतवाली ले आए। पकड़े जाने पर वह पुलिसकर्मियों से कहने लगा कि मुझे गोली मार दो। फार्च्यूनर भी चोरी या लूट की होने की आशंका है। इस पर लगाया गया नंबर बाइक का है, जो हिसार में किसी राजेश कुमार के नाम से पंजीकृत है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के साथ साथ कई पुलिस अफसर कैराना कोतवाली पहुचं गए। वहां से युवका को शामली लाया गया। मेरठ से आईजी जोन अजय आनंद भी युवक से पूछताछ के लिए शामली पहुंचे। आईजी ने पलविंदर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि परमिंदर जालंधर का रहने वाला है। पलविंदर ने वर्ष 2013 में जालंधर में एक सबइंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी।

 

इस मामले मे वह नाभा जेल में बंद था। लगभग दो महीने पहले पलविंदर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल हुआ और वहीं से फरार हो गया। फरार होने के बाद से वह देहरादून रह रहा था। जिस समय पलविंदर को पकड़ा गया, वह पूरी तरह नशे में था। उसने भारी मात्रा में ड्रग्स ली हुई थी। पूछताछ में पलविंदर ने बताया कि मिंटू को छुड़ाने के लिए पुख्ता प्लानिंग की हुई थी। पंजाब पुलिस जैसे हथियारों का इंतजाम किया गया। छह गाडिुयों में नाभा जेल पर हमला किया गया। चार गाड़िया खन्ना में ही रूक गई।

 

उन गाड़ियों में से एक में मिंटू था। उसके बाद उसको कहा गया कि तुम वापस देहरादून चले जाओ। देहरादून निकलने के प्रयास में ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पलविंदर के पास से बरामद हथियारों में एक एसएलआर और तीन रायफल हैं। कारतूसों की गिनती जारी थी। कैराना से पलविंदर की गिरफ्तारी के बाद आईजी ने पूरे जोन में अलर्ट घोषित कर दिया है। जोन के सभी जिलों में उन्होंने सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

ये भी जानकारी मिली है कि रविवार को पलविंदर के साथी परमा और हैरी नाभा जेल में पुलिस की वर्दी मे घुसे थे। फार्च्यूनर गाड़ी भी पलविंदर ने उपलब्ध कराई थी। परमिंदर के दो भाई गुरप्रीत और शेखो भी इसके साथ थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed