{"_id":"5abe7d824f1c1bc8618b490b","slug":"the-family-of-the-accuseds-family-boycotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी के परिवार का बिरादरी से बहिष्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी के परिवार का बिरादरी से बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैराना में कुरैशी बिरादरी की पंचायत को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में पड़ोस में रहने वाली बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध पर उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कुरैशी बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी के परिवार का एक साल के लिए बिरादरी से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का निर्णय भी हुआ।
विज्ञापन
कस्बा कैराना के मोहल्ला कुरैशियान में एक बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने अपने मकान में बने ऑफिस में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। लड़की के परिजनों ने आरोपियों से शिकायत की, तो उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ही धमकियां दी, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया था। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को मोहल्ला छड़ियान स्थित मस्जिद में कुरैशी बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी युवक और उसके परिवार की हरकत को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने भी पंचायत में आरोपियों की गलती के बारे में बताया। इसके बाद पंचायत में एकमत होकर फैसला लिया गया कि एक साल के लिए आरोपी युवक के परिवार का बिरादरी से बहिष्कार रहेगा। पंचायत में मौजूद रहे मेहरबान कुरैशी ने बताया कि कुरैशी बिरादरी की पंचायत में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।
इसके बाद आरोपी परिवार को पुन: पंचायत करके बहिष्कार खत्म करने की अपील करनी होगी। इस दौरान 13 सदस्यीय समिति भी बनाई गई, जो पीड़ित परिवार का कानूनी रूप से लड़ाई में सहयोग करेगी। समिति में हाजी नसीम कुरैशी, हाजी जमशेद, रहीस कुरैशी, पूर्व सभासद खलील अहमद, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद शाहिद कुरैशी, मोहम्मद नाजिम कुरैशी, हाजी शरीफ, रहीस कुरैशी, हाफिज महमूद, मोहम्मद इस्लाम कुरैशी, मोहम्मद इनाम कुरैशी शामिल हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात हुआ था मामला
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला में बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और उसको जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म की कोशिश की। थोड़ी ही देर बाद परिजन बालिका को तलाशते हुए वहां पहुंच गए, तो आरोपी युवक फरार हो गया। बच्ची के परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया तो वहां मौजूद लोगों ने परिवार को धमकी दी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने पीड़ित के घर पहुंचकर भी धमकाया। शुक्रवार सुबह होने पर दहशत के चलते पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर ताला डालकर दूसरे मोहल्ले में चला गया। बाद में यह खबर बिरादरी के लोगों को मालूम चली, तो उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए पीड़ित परिवार को साथ लेकर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
पांच आरोपियों के खिलाफ हुई रिपोर्ट
कैराना। मोहल्ला कुरैशियान में बच्ची से दुराचार की कोशिश और पीड़ित परिजनों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि लड़की के पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी शैफ कुरैशी, अहसान कुरैशी, काम्मा कुरैशी, रिहान, सोनू और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है, कई स्थानों पर दबिश दी गई हैं। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन