{"_id":"b4c15ff4c792bb123bade672d371a418","slug":"the-death-of-the-current-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से चेयरमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से चेयरमैन की मौत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला । खेत पर सिंचाई करने गए कॉपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन की करंट लगने पर मौत हो गई। मौत से परिवार में मातम है।
गांव पंजोखरा निवासी रामपाल (45) गांव जसाला स्थित कॉपरेटिव सोसायटी में चेयरमैन थे। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे वह खेत पर गए। परिजनों के अनुसार ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने पर रामपाल बुरी तरह झुलस गए। काफी देर बाद भी जब रामपाल घर पर नहीं पहुंचे तो उन्हें तलाश किया गया।
परिजन खेत की ओर पहुंचे, तो वहां ट्यूबवेल पर रामपाल अचेतावस्था में पड़े मिले। इसके बाद परिजन उन्हें शामली निजी अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा गया। बाद में शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।