फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The cause of murder of love marriage and school sharing

प्रेम विवाह और स्कूल का बंटवारा बना हत्या का कारण

Tue, 08 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 08 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
The cause of murder of love marriage and school sharing
पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी से पूछताछ करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव लांक निवासी विनय मलिक की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मास्टरमाइंड ब्रिजेश शर्मा निवासी मखदूमपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण विनय का मुख्य आरोपी की भतीजी से प्रेम विवाह और स्कूल में बंटवारा बना।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर एसपी ऑफिस में पत्रकार वार्ता में एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गांव लांक निवासी विनय मलिक की चार मई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विनय के पिता सूबे सिंह की ओर से विशाल पुत्र देवेंद्र निवासी किशोरपुर थाना अलीपुर मोरना, ब्रिजेश शर्मा निवासी मखदूमपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ और सोनू पुत्र धर्म सिंह निवासी अलीपुर मोरना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रिजेश शर्मा बुटराडी के पास खड़ा है।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल जेएस कालर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक बरामद कर ली। एएसपी ने बताया कि ब्रिजेश शर्मा और विनय एक स्कूल में साझीदार थे। इसी दौरान विनय ने प्रेम प्रसंग के चलते ब्रिजेश की भतीजी के साथ शादी कर ली। इससे नाराज ब्रिजेश ने विनय से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली। दोनों में स्कूल में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। एएसपी के मुताबिक ब्रिजेश की भतीजी के साथ विनय का प्रेम विवाह और स्कूल में बंटवारे को लेकर विवाद ही हत्या के कारण बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का दिया गया था विशाल को लालच एएसपी ने बताया कि विशाल पहले ब्रिजेश के स्कूल में पढ़ता था। उसकी पढ़ाई पूरी होने के बाद वह स्कूल से चला गया, लेकिन ब्रिजेश शर्मा के संपर्क में बना रहा। ब्रिजेश ने विनय की हत्या का प्लान बनाया तो विशाल से संपर्क किया। ब्रिजेश शर्मा ने विशाल को स्कूल में नौकरी और जल्द ही जमानत कराने का लालच दिया था। विशाल को विनय भी स्कूल से जानता था। इसके बाद विशाल हत्या से एक दिन पूर्व विनय के घर पहुंचा और उसी रात वहीं रुक गया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी हत्या कर दी।
किला परीक्षित गढ़ में पकड़ा जा चुका है विशाल एएसपी के मुताबिक ने बताया कि रविवार को ही विशाल किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसे किला परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के मुताबिक अब हत्या के मामले में सोनू फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed