{"_id":"5aca64794f1c1bdc618b6673","slug":"the-body-of-a-woman-found-hanging-on-a-trap-the-ruckus-of-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करके फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
हरियाणा राज्य के करनाल के असंध निवासी लखविंदर सिंह की पुत्री हरविंदर कौर की शादी 2006 में चौसाना के गांव सुंदरनगर निवासी गुरदित्ता सिंह के पुत्र रणजोत सिंह के साथ हुई थी। रविवार को हरविंदर का पति रणजोत घर से बाहर गया हुआ था और बच्चे खेलने के लिए गए हुए थे। दोपहर बाद महिला का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए और चौसाना पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर करनाल से महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
हरविंदर कौर के माता-पिता का आरोप है कि हमारी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से विगत वर्ष हरविंदर कौर बच्चों के साथ छह महीने से उनके पास ही थी। बाद में समाज के लोगों के बीच फैसला हुआ था, तब वह चौसाना आई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
इस मामले में मृतका के पिता लखविंद्र की ओर से आरोपी पति रणजोत, ससुर गुरदित्ता ओर सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उधर, चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में मृतका के पिता की ओर से पति समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।