{"_id":"586167b94f1c1b2a41eec0ca","slug":"the-accused-came-to-the-police-station-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में दी गई तहरीर आरोपियों के पास पहुंची ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में दी गई तहरीर आरोपियों के पास पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कोतवाली पुलिस और शराब तस्करों से गठजोड़ की पोल सोमवार को खुल गई। शराब तस्करों के खिलाफ मारपीट की कोतवाली में दी गई तहरीर आरोपियों के पास पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा पीट दिया। वही, इस मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी को की गई तो कोतवाली प्रभारी ने जांच बैठा दी।
सोमवार सुबह मोहल्ला आलकला लालकुआं निवासी राहुल को मोहल्ले में ही शराब बेचने वाले 4-5 युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद राहुल की विधवा मां बिमला ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित को उसके घर भेज दिया था।
बाद में शाम के समय पीड़ित राहुल व उसकी मां बिमला दिन में पुलिस को दी गई तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में राहुल व उसकी मां ने बताया कि उक्त तहरीर पुलिस के पास से आरोपियों के पास पहुंच गई तथा आरोपियों ने उनके द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर को दिखाते हुए कहा कि पुलिस हमारा क्या बिगाड़ लेगी तथा दोबारा राहुल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा तथा पुलिस से तहरीर आरोपी पक्ष के पास जाने की गहनता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। इसके अलावा तहरीर आरोपियों के पास कैसे पहुंची इसकी जांच कराई जाएगी।