{"_id":"587e59b74f1c1b3403efff66","slug":"ten-thousand-bucks-on-demand-borrowings-assault-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के दस हजार रुपये मांगने पर मारपीट, तहरीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी के दस हजार रुपये मांगने पर मारपीट, तहरीर
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महिला को दिए दस हजार रुपये मांगे तो आरोपी ने महिला को पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला गौशाला रोड निवासी महिला गीता पत्नी राजेंद्र सिंह ने नगर के मोहल्ला शिव कॉलौनी निवासी एक महिला को दस हजार रुपये दिए थे। महिला के अनुसार उक्त महिला ने उसको एक लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही थी।
इस पर ही उसने उसको दस हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि करीब एक माह तक भी जब आरोपी महिला ने गीता का लोन नहीं कराया तो गीता ने आरोपी महिला से रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
आरोप है तब से लेकर आज तक आरोपी महिला उसके टरका रही है। मंगलवार को गीता महिला के घर पहुंच गई और अपने रुपये मांगे। आरोप है कि महिला ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मंगलवार की दोपहर बाद गीता कोतवाली में पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।