फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager shot dead in revenge

रंजिश में किशोरी की गोली मारकर हत्या

Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager shot dead in revenge
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। हिंड गांव में डेढ़ साल से चल रही दो पक्षों की खूनी रंजिश की भेंट किशोरी चढ़ गई। बृहस्पतिवार देर रात खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे एक पक्ष के लोगों ने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में किशोरी की मामी ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड निवासी फारूख के मकान में बृहस्पतिवार देर रात उसकी पत्नी शहनाज, पुत्री इमराना, फरमाना और नजराना के अलावा भांजी खुशनुमा (16 वर्षीय) पुत्री रहमत अली निवासी चौसाना सो रहे थे। शहनाज ने बताया कि रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया तो उन लोगों ने खुद को पुलिस बताया।  शहनाज ने जैसे ही दरवाजा खोला, तो हाथों में तमंचे लिए पांच लोगों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और कमरे में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार की महिलाओं को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


खुशनुमा ने विरोध किया, तो उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। खुशनुमा की मौके पर ही मौत हो गई। शहनाज ने बताया कि वारदात को गांव के ही उस्मान पुत्र अब्दुल बाकी, खेरू पुत्र ईशा, डब्बल पुत्र यामीन, अदनान पुत्र लुकमान, हकीकत पुत्र हफीज ने अंजाम दिया। शहनाज का कहना है कि उस्मान पक्ष से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते वारदात की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर थानाभवन थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। किशोरी का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि शहनाज की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

डेढ़ साल पूर्व शुरू हुई  थी खूनी रंजिश 
गांव हिंड में फारूख और उस्मान पक्ष में विद्युत तार काटने को लेकर झगड़ा हो गया था। तब उस्मान पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में फारुख सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। फारुख अब भी उसी मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।  


चार दिन पूर्व ही हिंड आई थी खुशनुमा 
खुशनुमा का परिवार चौसाना में रहता है। शहनाज ने बताया कि चार दिन पूर्व ही वह हिंड में उनके यहां रहने आई थी। खुशनुमा की हत्या की सूचना के बाद उसके परिजन भी चौसाना से हिंड पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed