{"_id":"6ae38c1cdf8f9720a5008310","slug":"locks-of-a-vacant-house-on-lahra-road-broken-jewellery-worth-lakhs-stolen-kasganj-news-c-175-1-kas1001-156356-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लहरा रोड पर बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लहरा रोड पर बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो 13- लहरा रोड पर एक मकान में चोरी की वारदात के बाद खुली अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। स्रोत स्
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा रोड पर चोरों ने बुधवार रात एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह परिवार के लोगों के घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
वादात सुंदर पाल नागर के मकान में हुई। सुंदरपाल पिछले आठ दिनों से नगरिया गांव स्थित अपने दूसरे मकान में परिवार के साथ रह रहे थे हालांकि उनका लहरा स्थित घर पर आना-जाना लगा रहता था। बुधवार रात सूना पाकर चोरों ने मुख्य ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर और बक्से खंगाले।
चोर घर से सुंदरपाल की बहू शिवानी के झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र, तोड़ियां और कुंडल, दूसरी बहू भारती के दो जोड़ी कमरबंद, पांच जोड़ी तोड़ियां, चार जोड़ी कुंडल व बच्चों के आभूषण के अलावा उनकी पत्नी की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र व तोड़ियां समेट ले गए। हर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह गृहस्वामी की पत्नी जब घर पहुंचीं तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।