फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Timber contractor arrested for assaulting forest ranger

Etawah News: वन दरोगा से मारपीट में लकड़ी ठेकेदार गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Timber contractor arrested for assaulting forest ranger
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र में सेंचुरी विभाग के वन दरोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। वहीं, वन दरोगा पर छेड़छाड़ के आरोप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नदा निवासी ठेकेदार उदय सिंह बुधवार को सहसों निवासी गुड्डू तिवारी और जगदीश सिंह यादव के निजी खेतों में खड़े विलायती बबूल के पेड़ कटवाकर भदौरियनपुरा के पास लकड़ी रखवा रहे थे। इसी दौरान सेंचुरी विभाग के वन दरोगा आशुतोष पांडेय और विनीत दुबे मौके पर पहुंच गए। लकड़ी कटान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पड़ी लकड़ी जब्त कर डॉल्फिन वन विश्राम गृह में रखवा दी। इससे पहले सेंचुरी टीम ने लकड़ी कटान के मामले में ठेकेदार के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर कटान मशीन और कुल्हाड़ी जब्त की थी। वहीं, तीन दिन पहले एक युवती ने वन दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। ठेकेदार का आरोप है कि युवती की मदद करने के कारण उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने किसानों की निजी जमीन पर एसडीएम की अनुमति से पेड़ काटने की बात कही। वन दरोगा ने मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उदय सिंह के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। तीन दिन पहले आईजीआरएस के माध्यम से वन दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। 112 पुलिस द्वारा उन्हें बुलाया भी गया था बुधवार को सेंचुरी दरोगा के साथ ठेकेदार की ओर से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed