{"_id":"896cf21130e92983e75aadfa6a9e5575","slug":"teen-killed-by-truck-crushing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आननफानन में किशोर के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिललकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। घंटों तक लगे जाम को झिंझाना चेयरमैन के आश्वासन पर लोगों ने खोला।
क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर निवासी सत्तार (13) गाड़ीवाला चौराहे के निकट बाइक मिस्त्री के यहां काम सीख रहा था। बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे वह साइकिल से झिंझाना जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहे के पास पहुंचा, तो करनाल की ओर से आये ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को उठाकर मोर्चरी में भिजवा दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। मोर्चरी में शव भिजवाने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। जिससे गुस्साए लोगों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी परिजनों की नोकझोंक हुई। घंटों तक ग्रामीण परिजनों के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
बाद में झिंझान नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफराज खां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। कार्यवाहक थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।