फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tarakdari demanded from Saraf on the name of Furqan

फुरकान के नाम पर सराफ से मांगी रंगदारी  

Thu, 20 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 20 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tarakdari demanded from Saraf on the name of Furqan
threat
शामली के कैराना में कुख्यात फुरकान के जेल भेजे जाने के बाद भी उसका खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को कैराना के एक सराफ  से अज्ञात ने फोन कर फुरकान गैंग का सदस्य बताकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। मामला संज्ञान में आने पर व्यापारियों में दहशत तो पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कैराना निवासी एक सराफ बुधवार को झिंझाना एक शादी में गया हुआ था। बताया जाता है कि शाम को वह वहां से लौट रहा था। उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को फुरकान गैंग का मेंबर बताते हुए सराफ से चार लाख की रंगदारी मांगी है। पहले तो व्यापारी ने फोन को मजाक समझकर काट दिया, लेकिन फिर व्यापारी के पास कॉल आई और उसको दोबारा धमकी दी गई। उसने इस मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद व्यापारियों को घटना के संबंध में जानकारी हुई। इससे कैराना के व्यापारियों में एक बार फिर दहशत व्याप्त हो गई। व्यापारियों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की। पुलिस को यह बात पता चली तो हड़कंप मच गया। तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नंबर को ट्रेस कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की नजर में व्यापारियों की सुरक्षा प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed