{"_id":"580e5b194f1c1b057fbc1d69","slug":"summoned-to-court-four-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाश कोर्ट में तलब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बदमाश कोर्ट में तलब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैराना। आठ माह पूर्व कस्बा कैराना में दूल्हा-दुल्हन की कार को हाइजैक करके लूटपाट करने के मामले में जेल में बंद दो बदमाशों को कोर्ट में तलब किया। इसके अलावा चार माह पूर्व कांधला रोड पर मुजफ्फरनगर के सीमेंट व्यापारी से लूट के मामले में भी इन्हीं दोनों बदमाशों के अलावा एक और बदमाश को कोर्ट में तलब किया गया है।
16 फरवरी की रात 10 बजे हरियाणा निवासी दूल्हा और दुल्हन की कार शामली बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी बीच बदमाशों ने कार को हाईजैक करके पानीपत की ओर ले गए और पुलिस द्वारा पीछा करने पर दुल्हन व दूल्हे के लाखों के गहने लूटकर कार को यमुना पुल के पास छोड़कर फरार हो गये थे। उक्त लूट के मामले में कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी महताब और तीतरवाड़ा निवासी जुल्फान का नाम प्रकाश में आया था। किसी अन्य मामले में दोनों आरोपी जेल चले गए।
इसकी जानकारी मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की। सोमवार को दोनों बदमाशों को कोर्ट ने तलब करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा चार माह पूर्व सांय के समय कैराना से कांधला जाते समय मुजफ्फरनगर के सीमेंट व्यापारी से बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
उक्त लूट के मामले में भी महताब और जुलफान के अलावा आलकलां निवासी वाजिद उर्फ भूरा का नाम भी प्रकाश में आया था। वाजिद उर्फ भूरा भी दूसरे मामले में जेल चला गया। इसके चलते पुलिस के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने तीनों बदमाशों को तलब करने का आदेश दिया है।