फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sue firing 22

फायरिंग में 22 पर मुकदमा

Sat, 17 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sue firing 22
- फोटो : फाइल फोटो
चौसाना। नाई नंगला नवीन में बृहस्पतिवार को हुए बवाल में पुलिस ने 22 लोगों पर आगजनी , फायरिंग और जानलेवा हमले का मुकदमा कायम किया है। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पीड़ित परिवारों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन


आठ माह पूर्व नाई नंगला नवीन में शहजाद पुत्र शकूर पर शौकीन, जुल्फकार, तैमुर और आरिफ ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने तैमूर को जेल भेज दिया था जबकि बाकी तीन फरार थे। उसी मामले में फैसला करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को इसी रंजिश में दो दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया था। इसमें शहजाद,  सनव्वर,  मेहरूनिशां,  सलमान, इमराना, वकार, साबरी और ममरेज गोली लगने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में देर रात शकूर की तरफ से शौकीन,  जुल्फकार, अफजान, मोबिन, इंतजार, मुकर्ररम, मौहर्ररम,  आरिफ,  कादिर,  नादिर, रागिब,  लश्कर, जमशेद, मंगता,  इसरार,  इश्तकार,  मुकिम,  महताब,  वसीम,  नौशाद,  शमशाद,  सनव्वर और तहसीम निवासी नाई नंगला नवीन के खिलाफ जानलेवा हमला आगजनी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात दबिश देकर पुलिस ने नामजद आरोपी जमशेद और लश्कर को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को  कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed