फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student killed in crash

हादसे में छात्र की मौत

Fri, 04 Dec 2015 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 04 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। बाबरी क्षेत्र में गांव बुटराडा के निकट शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिंड़त हो गई, जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे चौसाना निवासी शुभम पुत्र सत्यप्रकाश अपने दोस्त रोहतक निवासी राकेश पुत्र कृष्णपाल और गुड़गांव निवासी राहुल शर्मा (18) के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर स्थित दोस्त की बहन की शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वह बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान राहुल के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि शुभम और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों और राहुल के शव को अस्पताल भिजवाया, जहां से घायलों को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंगहोम में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और परिजनों को सूचना भिजवाकर पुलिस ने राहुल के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ बाबरी यूसुफ खान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


उधर, आदर्श मंडी क्षेत्र के एसटी तिराहे पर बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक अरुण की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed